रामपुर, जून 19 -- रामपुर रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय में शुक्रवार से तीन दिवसीय द्वितीय योगोत्सव-2026 कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन योग एक वैश्विक आन्दोलन विषय पर एक संगोष्ठी तथा योग यात्रा शास्त्र, साधना एवं संस्कार विषय पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग को भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि रामपुर रजा पुस्तकालय भारतीय ज्ञान परंपरा और विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने योग को मानवता के कल्याण का सार्वभौमिक माध्यम बताया। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में विद्वानों और चिंतकों को एक मंच पर लाने के लिए सराहना की...