किशनगंज, अप्रैल 6 -- किशनगंज, संवाददाता। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (ळढा) का द्वितीय स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन मुनिश्री डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार, मुनिश्री प्रशांत कुमार, मुनिश्री कुमुद कुमार एवं मुनिश्री पदम कुमार के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष महत्व प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व मुनिश्री डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार जी एवं मुनिश्री पदम कुमार के सानिध्य में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम का शुभारंभ हुआ था। उसी प्रेरणा के साथ संगठन ने अपने दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत फोरम के अध्यक्ष विनीत दफ्तरी के ...