मानवता की सेवा का लिया संकल्प
वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। बेनियाबाग स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में शुक्रवार को रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। चेयरमैनन विजय शाह और सचिव डॉ. संजय राय ने रेडक्रॉस झंडारोहण किया। इस मौके पर सदस्यों ने मानवता की सेवा का संकल्प लिया। डॉ. संजय राय ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी आगामी एक माह सामुदायिक सेवा माह के रूप में मनायेगी। इसके तहत निःशुल्क प्याऊ, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, फर्स्ट एड ट्रेनिंग सहित कई जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पुनीत चंदानी, अंकित गिरी, विनय यादव, अमन कुमार, देवेन, विजय कुमार, अमित सहित 20 रेडक्रॉस सदस्यों ने रक्तदान किया। वेदमूर्ति शास्त्री, डॉ. एसएस गांगुली, जेपी बालानी, डॉ. पीके सिंह, डॉ. सुनील मिश्रा , डॉ. अजय अग्रवाल, रोहित बालानी, रुपेश मौर्या, डॉ. गौतम चक्रवर्ती, मोहमद हाकिम, आशुतोष भारद्वाज, राम गोपाल त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.