देहरादून, फरवरी 13 -- फोटो देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वार्ड नंबर-4 में मानवता की एक सुखद तस्वीर देखने को मिली। यहां भर्ती एक मूक-बधिर बालक 'गुलशन' की देखभाल का जिम्मा अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों एवं पर्यावरण मित्रों ने उठाया है। शुक्रवार को पर्यावरण मित्र कपिल कुमार, मास्टर सुनेश्ववर और डॉ. कार्तिक, इंचार्ज सोनिया सैनी आदि ने मिलकर बच्चे को नहलाया और उसे ठंड से बचाने के लिए धूप में बैठाया। अपनेपन के साथ गुलशन की सेवा कर रहे इन कर्मियों ने बताया कि वे परिवार की तरह उसकी देखरेख कर रहे हैं। अस्पताल के स्टाफ और मरीजों ने पर्यावरण मित्रों की इस संवेदनशीलता और सेवा भाव की जमकर सराहना की। उधर, सीडब्लूसी की सदस्य नीता कांडपाल का कहना है कि हरिद्वार में पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है ताकि उसके भाई को बुलाया जा सके, भाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.