मानपुर स्टेशन पर दो चोरी के मोबाइल संग युवक गिरफ्तार
गया, जुलाई 26 -- आरपीएफ ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मानपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि अपराध निगरानी गश्त के दौरान रविवार को प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन के दिल्ली छोर पर एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। युवक ने अपनी पहचान मोहित कुमार, पिता जयनन्दन रविदास, निवासी छोटी पाली, थाना हिसुआ, जिला नवादा के रूप में बताई। तलाशी में उसके पास से दो लॉक मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उसने ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 28 हजार रुपये है। आरपीएफ ने दोनों मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना गया के हवाले कर दिया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.