गया, मार्च 21 -- मानपुर में शनिवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में मंत्री को गौतम बुद्ध का चित्र, अंग वस्त्र व फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण के अनुसार पदों में बदलाव संभव है और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव प्रकाश उर्फ बंटी, प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...