गया, अप्रैल 22 -- वन प्रमंडल की ओर से बुधवार को मानपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, मानपुर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने पौधे लगाए। विभाग की ओर से छात्राओं को धरती के बिगड़ते स्वास्थ्य, प्रदूषण, और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को सचेत करने एवं पर्यावरण जागरुकता फैलने के लिए प्रेरित किया गया। प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, वनीकरण और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए खुद संकल्पित होकर लोगों को प्रेरित करने के लिए छात्राओं ने संकल्प लिया। इस मौके पर शिक्षक, छात्राएं और गया वन प्रमंडल के वनकर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- माउंट सियोन स्कूल में मना विश्व पृथ्वी दिवस यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर किया...