बगहा, मार्च 17 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। मानपुर थाने के डमरापुर गांव में सोमवार सुबह में पंचायती के लिए पहुंचे शेष्मन राम के पुत्र झोटिल राम (16) की चाकू मार हत्या कर दी गई। चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, मानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार, इनरवा थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा, भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव को देखतु हुए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। एसडीपीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के आवेदन पर मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जानकारी के अनुसार डमरापुर में चोकट राम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.