गिरडीह, नवम्बर 24 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में बड़े पैमाने पर माइका के हो रहे अवैध उत्खनन की खबर लगातार अखबारों में छपने के बाद वन विभाग की नींद खुली और वन कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के मानपुर के सुरक्षित वन में छापेमारी कर माइका के अवैध खदान के विरुद्ध कार्रवाई की है। यह कार्रवाई रेंजर अनिल कुमार के आदेश पर प्रभारी वनपाल अभिमित राज के नेतृत्व में वन कर्मियों द्वारा की गई है। वन कर्मियों द्वारा छापेमारी करने के दौरान मानपुर जंगल में संचालित माइका के अवैध खदान से हजारों रुपए की लागत के भारी मात्रा में बेशकीमती माइका और माइका उत्खनन के लिए प्रयुक्त औजार भी जब्त किया गया है। वन कर्मियों द्वारा जब्त माइका और उत्खनन में प्रयुक्त औजार को जब्त कर तिसरी बिट ऑफिस ले आया गया है। सूत्रों के अनुसार, पच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.