गया, मई 18 -- नगर विकास मंत्री नितिन मिश्रा से सोमवार को मुलाकात कर बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गोपाल प्रसाद पटवा ने ज्ञापन सौंपते हुए मानपुर नगर परिषद को गया नगर निगम से अलग कर स्वतंत्र निकाय बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वार्ड 47 से 53 तक कुल सात वार्डों को मिलाकर स्वतंत्र मानपुर पार्षद निकाय का गठन आवश्यक है। ज्ञापन में उन्होंने स्ट्रीट लाइट की आकलन, निविदा प्रक्रिया, संविदा मेंटेनेंस तथा नए स्ट्रीट लाइट क्रियान्वयन में भारी अनियमितता का आरोप भी लगाया और जांच की मांग की। मामले की जांच की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...