रामपुर, मार्च 28 -- क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी में बच्चों के मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि एक घर की खुशियां मातम में बदल गई। खेल-खेल में शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने घर में अकेली युवती पर बेरहमी से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब युवती के पिता शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि दोपहर के समय बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद पड़ोस के पांच लोग गुस्से में युवती के घर में घुस आए और बिना किसी बात के उस पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका बायां हाथ टूट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे हमलावरों से बचाया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की शादी 7 अप्रैल को तय है लेकिन इस घटना ने पूरे परिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.