मेरठ, अगस्त 1 -- गंगनहर कांवड़ मार्ग पर मानपुरी के पास शनिवार को शिविर में ठहरे राजस्थान के एक शिवभक्त की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस से शिवभक्त को सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद जहां उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। बाद में इसे छुट्टी देकर शिविर में ही छोड़ दिया गया। राजस्थान के अलवर निवासी राजवीर सिंह पुत्र चोमू ने बुधवार को हरिद्वार से कांवड़ उठाई थी। शनिवार को वह कांवड़ लेकर मानपुरी के पास शिविर में पहुंचा। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। साथी कांवड़ियों की सूचना पर स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: 500 किमी लंबे मार्ग पर एक लाख शिवभक्तों की सेवा करेगी युवाओं की टीम उन्होंने एंबुलेंस की मदद से शिवभक्त को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, जिसक...