इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- बकेवर, संवाददाता। महेवा विकास खंड के ग्राम पंचायत बेरीखेडा के मजरा मानपुरा में सड़क पर पानी भरा होने के चलते ग्रामीणों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा। गांव में भीषण गर्मी में संक्रमित बीमारियों का फैलने का अंदेशा ग्रामीणों को सता रहा है। ग्राम मानपुरा के रहने वाले राजेश कुमार, कैलाश यादव, दयाशंकर कुशवाहा, संतु यादव अरुण सविता, जिम पाल सविता, सुंदर सिंह, संजीव सविता ने बताया कि गांव की सीसी गली में कीचड़ और गंदा पानी होने के कारण उसमे से मजबूरन घुसकर निकलना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान से लेकर सचिव को भी कई बार बताया गया है। यह भी पढ़ें- रास्ते पर जमा नाला का पानी, रोज हो रही लोगों को फजीहत लेकिन फिर भी सफाई नही कराई जा रही है वहीं भीषण गर्मी शुरु हो गयी है इससे संक्रमित बीमारियों के फैलने का अंदेशा भी ग्रामीणों को सता...