वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। वर्षों से मानदेय पर शिक्षण कर रहे संस्कृत शिक्षकों ने रविवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंप कर नियमितिकरण की मांग की। इससे पहले संस्कृत शिक्षक उत्थान समिति की मंडलीय बैठक दुर्गाकुंड स्थित श्रीगुरु काष्णिण विद्याभवनम में हुई। समिति ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रदेश के लगभग 570 माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत मानदेय शिक्षक वर्षों से नियमित शिक्षकों के समान अध्यापन, परीक्षा, निर्वाचन आदि दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें बहुत कम मानदेय मिल रहा है। समिति ने 'समान कार्य के लिए समान वेतन' के संवैधानिक सिद्धांत तथा सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों का हवाला देते हुए सरकार से न्यायोचित निर्णय लेने का आग्रह किया।समिति की मांग है कि पूर्व में चयन प्रक्रिया पूर्ण कर वर्षों से से...