मुजफ्फरपुर, मई 18 -- साहेबगंज। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को वार्ड सदस्य पंच संघ की प्रखंड इकाई की गीता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मानदेय और भत्ता नहीं मिलने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी ने कहा कि आंदोलन का परिणाम है कि पंचायत प्रतिनिधि के भत्ता की राशि में दो बार वृद्धि हुई एवं 2025 के मानदेय की राशि मिली। सात निश्चय योजना पार्ट टू के तहत वार्ड सदस्यों को कार्य मिला, लेकिन पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण धरातल पर नहीं उतरा। बैठक में सीता देवी, अनीता देवी, रानी देवी, सुरेंद्र पासवान, महंगू दास, सुमित्रा देवी, कवींद्र राय, केदार महतो, शिवशंकर साह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिलने पर नाराजगी, ग्रामसभा से चली गयीं महिलाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...