मानदेय व ईपीएफ भुगतान को रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन
बहराइच, अप्रैल 20 -- तेजवापुर, संवाददाता। प्रदेश नेतृत्व के आवाह्नन पर सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ ने खंड विकास अधिकारी सुरेश प्रसाद गौतम को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष लल्लन प्रसाद ने बताया कि ईपीएफ व मानदेय भुगतान न होने से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कई महीनों से मानदेय न मिलने के कारण ग्राम रोजगार सेवकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की फीस, परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की ईपीएफ धनराशि भी उनके यूएएन खातों में जमा नहीं की गई है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया मानदेय और ईपीएफ की राशि यूएएन खातों में जमा नहीं की जाती, तब तक तेजवापुर ब्लॉक के सभी ग्राम रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.