चतरा, मार्च 14 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। पारा शिक्षक से सहायक आचार्य सरकारी शिक्षक बने शिक्षकों को महीनों से मानदेय और वेतन नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार सेवा देने के बावजूद भुगतान नहीं होने से कई शिक्षकों के सामने परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कुछ शिक्षकों ने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने की बात कही है। जानकारी के अनुसार पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे शिक्षकों का नवंबर माह का मानदेय अब तक लंबित है। वहीं दिसंबर माह में सहायक आचार्य के रूप में योगदान देने के बाद लगभग चार माह बीतने को हैं, लेकिन अभी तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे शिक्षकों में निराशा और चिंता का माहौल है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई शिक्षकों ने बताया कि वे नियमित रूप से विद्यालयों में अपनी सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.