फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मानदेय बढ़ोत्तरी से जनपद के 1505 शिक्षामित्रो को सीधा लाभ मिला है। उनके खाते में दस हजार के बजाय अब 18 हजार रुपये भेजा गया है। मानदेय वृद्धि किए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी शिक्षामित्रों ने देखा। शिक्षामित्रों को अभी तक 11 महीने का दस दस हजार रुपये मानदेय मिलता था। इसे बढ़ाकर 18 हजार कर दिया गया जो कि मई माह में पात्र सभी शिक्षामित्रों के खाते में पहुंच गया है। शिक्षामित्रों पर लिये गये फैसले को लागू किए जाने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर, बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह की उपस्थिति में कार्यक...