मानदेय वृद्धि समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन
औरैया, जून 15 -- अछल्दा, संवाददाता। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के बैनर तले सोमवार को पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत के माध्यम से निदेशक पंचायती राज विभाग को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने वर्तमान में मिल रहे 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय को बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही पंचायत सहायकों के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली लागू करने तथा सेवा को स्थायी स्वरूप प्रदान करने की भी मांग की गई। पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल और प्रशासनिक कार्यों का दायित्व निभाने के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। यह भी पढ़ें- मांगें पूरी न होने पर एक जुलाई को विधानसभा घेराव की चेतावनी ज्ञापन में ऑनला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.