शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- फोटो 23: मानदेय वृद्धि और पारिश्रमिक भुगतान को लेकर आशाओं ने धरना दिया। सिंधौली, संवाददाता। सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि और लंबित पारिश्रमिक भुगतान की मांग को लेकर तीन दिन से धरना दिया हुआ है। शनिवार को जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएम इमरान और डीसीपीएम पुष्पराज धरनास्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि अधिकारियों के समझाने के बावजूद कार्यकर्ता धरना समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने समस्याओं के समाधान तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रिया मिश्रा, विमला देवी, ओमवती, शांति, आलिया सोनी, रुचि देवी, लक्ष्मी और गीता देवी सहित कई आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...