मानदेय वृद्धि पर पीडीआर जवानों ने जताई प्रसन्नता
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। गोरखपुर में चल रहे प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन का सजीव प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) मंगलवार को सर्किट हाउस में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्बोधन सुना गया। सीएम योगी के कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ, लखनऊ में बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास और दैनिक ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा पर जवानों ने खुशी जताई। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। उन्होंने कहा कि दैनिक मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा योजना से हजारों पीआरडी जवानों को फायदा होगा। यह भी पढ़ें- सीएम से सौगात मिलने पर पीआरडी जवान गदगद इसमें लगभग 250 पीआरडी जवान सम्मिलित थे। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.