जौनपुर, जुलाई 25 -- महराजगंज। वित्तविहीन शिक्षकों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को गड़ेरिहा साहूनगर स्थित श्री जगन्नाथ ज्ञान शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में बैठक कर विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बैठक में शिक्षकों ने प्रदेश सरकार से जीविकोपार्जन और भरण-पोषण के लिए तत्काल मानदेय दिए जाने की मांग की। साथ ही 15 अक्टूबर 1986 के अध्यादेश की भावना के अनुरूप वित्तविहीन विद्यालयों को सरकारी अनुदान देने, सेवा शर्तों का निर्धारण और उसका पालन सुनिश्चित करने की मांग रखी। शिक्षकों ने समान शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। इस मौके पर अमित कुमार दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन यादव, डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सत्यनारायण सिंह, जियारत हुसैन, न...