अंबेडकर नगर, सितम्बर 26 -- अम्बेडकरनगर। मानदेय की बढ़ोतरी करने व अन्य मांगों को लेकर आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले आशा कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। धरने की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य विभाग की धुरी के रूप में योजनाओं का घर-घर क्रियान्वयन कर रही हैं लेकिन उन्हें अल्प मानदेय दिया जा रहा है। ऐसे में आशा व आशा संगिनी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सम्मानदेय मानदेय की लम्बे समय से मांग की जा रही है। धरने में प्रदेश अध्यक्ष किरन कुमारी, जिलाध्यक्ष विमला, नीलम सिंह, चन्द्रावती, शर्मिला, राजकुमारी, नीलम पांडेय, पुष्पा मौर्य व अन्य कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: मानदेय वृद्धि के लिए आशा कार्यकत्रियों ने ध...