गाजीपुर, जून 3 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन, विकास खंड सैदपुर के पंचायत सहायकों ने बुधवार को मानदेय वृद्धि एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर विकास खंड परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष रंजन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ धर्मेंद्र यादव को सौंपा गया। पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन उन्हें मात्र Rs.6000 प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई में परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाकर ग्राम पंचायत सचिव के समकक्ष Rs.30,000 प्रतिमाह करने अथवा न्यूनतम कुशल मजदूरी दर लागू करने की मांग की गई। इसके अ...