गिरडीह, सितम्बर 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में झारखंड राज्य आजीविका ऑल कैडर संघ से जुड़े कैडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर विकास मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कैडरों ने उचित मानदेय, 10 लाख रुपये का जीवन-दुर्घटना एवं स्वास्थ्य बीमा, मेडिकल सुविधा, मातृत्व अवकाश और एलओकेओएस कार्य के लिए स्मार्टफोन व टैबलेट देने की मांग की है। कैडरों का कहना है कि वे लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आजीविका से जोड़ने और सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो सभी कैडर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। यह भी पढ़ें- जेएसएलपीएस के कर्मियों ने प्रखड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन हमारी मांग ...