एटा, मार्च 15 -- अलीगंज, उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाने, नियमितीकरण करने, एचआर पॉलिसी लागू करने तथा बकाया मानदेय के भुगतान की मांग उठाई। संघ के जिलाध्यक्ष संजू कुमार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम रोजगार सेवक लगभग 19 वर्षों से मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं इतने लंबे समय से कार्य करने के बावजूद अभी तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। ग्राम रोजगार सेवकों ने मांग की है कि उनके अनुभव और कार्य को देखते हुए उन्हें नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। वर्तमान में ग्राम रोजगार सेवकों को मात्र 7788 रुपये ...