मुंगेर, मार्च 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मानदेय भुगतान में हो रहे विलंब को लेकर गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं के हंगामे के मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजू ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार को उन्होंने बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिन्हा से इस लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही, इसके लिए जिम्मेदार कर्मियों को चिन्हित कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।सिविल सर्जन ने बताया कि हाल ही में जिले के सभी प्रखंडों की वित्तीय समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान यह पाया गया था कि कई प्रखंडों में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय लंबे समय से लंबित है। इसे देखते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश ...