बदायूं, अप्रैल 9 -- विकास खंड अंबियापुर के ग्राम रोजगार सेवकों ने पिछले दो वर्षों से लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान को लेकर नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में सेवकों ने चेतावनी दी है कि भुगतान न होने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस दौरान अनुज कुमार सिंह, पंकज, सुरजीत, राजीव, सेवाराम, गजराज, हेमपाल, श्याम, डोरी लाल, सोनवती, परमानन्द, सौदान, प्रेम कुमार, भगवान सिंह, शिवचरण, मीना पाल, रंजीत, विनय प्रताप, रवेंद्रपाल, श्यामवीर, अरविंद व सुरेन्द्र पाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...