बहराइच, मार्च 25 -- बहराइच, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों में तैनात केयर टेकरों को कई महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसके विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में केयर टेकरों ने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। शीघ्र ही बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सविता वर्मा प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार, देवेश कुमार, प्रदेश विधि सलाहकार सुशील कुमार एडवोकेट ने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्थापित सामुदायिक शौचालयों के संचालन के लिए केयर टेकरों की तैनाती की गई है। स्वच्छ भारत मिशन एवं पंचायती राज विभाग के दिशा निर्देशों के क्रम में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। लेकिन कई महीने से बकाया मानदेय नहीं दिया गया है। जिससे संचालन में समस्या आ रही है। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द बकाया मानदेय दिलाने की मांग ...