बोकारो, जून 16 -- बोकारो। जरीडीह प्रखंड ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत खुंटरी स्थित जलमीनार से होने वाली पेयजल आपूर्ति मंगलवार से बंद हो गई है। इससे क्षेत्र की 10 पंचायतों के हजारों घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। जलापूर्ति बंद होने का कारण योजना में कार्यरत सात कर्मियों को पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं होना बताया जा रहा है। कर्मी सत्यम, सरयू, अरुण, विशेश्वर, मुकेश, चीकू और बुधनी देवी ने बताया कि वे दिन-रात मेहनत कर तुपकाडीह नहर से पानी लाकर उसे फिल्टर करने के बाद पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचाते हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिला। कर्मियों के अनुसार बहु पंचायत समिति की ओर से दो माह और संवेदक की ओर से चार माह का भुगतान बकाया है। उन्होंने जलापूर्ति बंद करने की सूचना समिति को दे दी है।

जलापूर्ति में बा...