जामताड़ा, मार्च 1 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के बीटीटी, सहिया साथी एवं स्वास्थ्य सहिया कर्मियों ने रविवार को पांच माह से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि करीब पांच माह से मानदेय लंबित रहने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और कई परिवारों के समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व होली नजदीक है, लेकिन मानदेय नहीं मिलने से घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और त्योहार की तैयारी प्रभावित हो रही है। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग द्वारा हो...