धनबाद, मार्च 10 -- बकाया मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को ले मनरेगाकमियों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सात महीने से मनरेगाकमियों का मानदेय बकाया पड़ा है। इससे मनरेगाकमियों के परिवार में आथिक संकट उत्पन्न हो गई है। सरकार ने मनरेगाकमियों के मानदेय में 30 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया था, जो अभी तक नहीं मिला। मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरेंगे। बीपीओ विशाल कुमार, नीरज कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद महतो, सुबलचंद्र महतो, कार्तिक गोराइं, जय दत्ता, संजय साह, भीम सेन, देवेन्द्र कुमार, कैलाश महतो, हरे राम, देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...