गंगापार, जून 3 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। विकास खंड करछना में कार्यरत रोजगार सेवकों ने लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी करछना को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो उनके कार्य प्रभावित रहेंगे।ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पिछले कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण रोजगार सेवकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा पूर्व में भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।रोजगार सेवकों ने मांग की कि लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्णय लिया कि मांगें पूरी न होने तक कार्य...