मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बैंक साखियों ने किया प्रदर्शन
देवरिया, सितम्बर 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत बैंक सखियों ने मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके पश्चात तीन सूत्रीय मांगों का पत्रक जिला अधिकारी को सौंपा।पत्रक में बैंक सखियों का कहना है कि 5 वर्ष सेवा पूर्ण होने के आधार पर किसी भी बैंक सखी को कार्य से न हटाया जाए और न ही मानदेय बंद किया जाए। साथ ही बिना उचित कारण लिखित सूचना एवं पक्ष रखने का अवसर दिए सेवा समाप्त न किया जाए। बैंक सखियों को सीएलएफ/अन्य संस्था के माध्यम से किया मानदेय देने के बजाय सरकार अपने बजट से कम से कम 15 हजार प्रतिमाह मानदेय सुनिश्चित करें तथा इसका भुगतान प्रत्येक माह सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.