गोंडा, मार्च 10 -- रुपईडीह (गोंडा),संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को खंड विकास कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। बाद में उन्होंने खंड विकास अधिकारी अभय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिनों के भीतर मांगें पूरी न होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष का बकाया मानदेय अभी तक नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही मानदेय से कटे ईपीएफ की धनराशि को एफटीओ बनाने तथा होल्ड अकाउंट में पड़ी ईपीएफ राशि को संबंधित यूएएन खातों में जमा कराने की मांग भी उठाई गई।प्रदर्शन के दौरान र...