बगहा, जून 9 -- बेतिया। बेतिया राज कर्मचारी संघ के सम्मानित अध्यक्ष प्रमोद व्यास ने डीएम तरनजोत सिंह को पत्र भेज राज के कर्मचारियों के मानदेय बढ़ोतरी की मांग की है। अध्यक्ष ने कहा है कि बेतिया राज की संपत्ति पर अब बिहार सरकार का अधिकार हो गया है। लेकिन राज के कर्मचारियों का वेतन-मानदेय बिहार सरकार के कर्मचारियों की अपेक्षा काफी कम है। जिससे कर्मचारियों के परिवार के भरण पोषण में परेशानी होती है। प्रमोद व्यास ने डीएम से अनुरोध किया है कि राज के कर्मचारियों के हित और उनके वेतन-मानदेय बढ़ोतरी के लिए सार्थक पहल करें। यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...