देवरिया, मार्च 2 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। सरकार ने मानदेय बढ़ाने के लिए सबसे पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का नाम लिया। मानदेय बढ़ाने का ढिढोरा खबरों में हेडलाइन बनी और मानदेय किसी और का बढ़ा दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने में सरकार ने किसी तरह की वायदा खिलाफ की बड़ा आंदोलन होगा। गौरीबाजार बीआरसी परिसर में रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए संगठन की जिला अध्यक्ष नीरज पांडेय ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि 20-25 वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों शिक्षण, टीकाकरण, पोषण से संबधित कार्यों को कर रही हैं, लेकिन मानदेय ऊंट के मुंह में जीरा है। जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि नारी सशक्तीकरण का नारा देकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां की उपेक्षा उचित नही है। आजकल मासूमों के शिक्षण के साथ-साथ गर्भवती, धात्री व पोषण वितर...