पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर। शासन से मानदेय में वृद्धि होने से शिक्षा मित्र खुश हैं। काफी समय से की जा रही मांग पूरी होने पर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी विधायक बाबूराम से मिलने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। शिक्षामित्रों ने विधायक बाबूराम पासवान और भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा को फूलमालाएं पहनाकर उनका आभार जताया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने कहा कि मानदेय वृद्धि होने और कैसलेश चिकितसा योजना की घोषणा होने से शिक्षामित्र और उनके परिवार में नई आशा और उत्साह का संचार हुआ है। इस दौरान विधायक का मुंह मीठा कराकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष हरिओम पांडे, अनुपम शुक्ला, सुंदरलाल, रामशर्मा, महेश कुमार, नितिन बाजपेई, अनिल मंडल, बांकेलाल, अमित शुक्ला और महेंद्र सिंह आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...