बस्ती, सितम्बर 22 -- साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मनरेगा तकनीकी सहायक एसो. उत्तर प्रदेश के आह्वान पर साऊंघाट के तकनीकी सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी साऊंघाट मनोज श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मानदेय बढ़ाने और यात्रा भत्ता दिये जाने सहित अन्य मांगों के समाधान के लिए कहा। ज्ञापन में तकनीकी सहायकों ने कहा है कि मनरेगा, विकसित भारत गारंटी और रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में कुशल व अकुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीणों के लिए परिसंपत्तियों का सृजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने और यात्रा भत्ता देने की मांग योजना के कार्यों के पर्वेक्षण की जिम्मेदारी तकनीकी सहायकों पर ही रहती है। तकनीकी सहाय...