बस्ती, अक्टूबर 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने दो से 12 अक्टूबर तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर कार्य बहिष्कार का एलान किया है। ऑल इंडिया आशा अधिकार मंच ने इस संबंध में सीएमओ को संबोधित ज्ञापन सीएचसी पर सौंपा। संगठन का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से वर्ष 2026 शुरू होने से पहले आशा, संगिनी सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक भुगतान में कोई वृद्धि नहीं हुई है। सकारात्मक वार्ता न होने पर संगठन ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। पार्वती सिंह, विंदु वर्मा, पुष्पा वर्मा, प्रमिला उपाध्याय, आरती सैनी, अनीता यादव, अंजनी पाठक, मीना श्रीवास्तव, गीता देवी, सुमन यादव, बिंदा देवी, माया चौहान आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ोतरी लागू न होने ...