उरई, मई 17 -- उरई। संवाददाता विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए 17,000 मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के हित में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा अनुदेशकों का मनोबल बढ़ेगा। विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। य...