मानदेय बढ़ोतरी लागू न होने पर आशा कार्यकत्रियों का धरना
शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- पुवायां। आंगनबाड़ी, आशा और आशा संगिनियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा के बावजूद अमल न होने पर शनिवार को आशा कार्यकत्रियों ने सीएचसी में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक नरेंद्र पाल को सौंपा। ज्ञापन में मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा को बिना विलंब लागू करने और शासनादेश जारी करने की मांग की गई। साथ ही मानदेय वृद्धि से संबंधित स्पष्ट दिशा-निर्देश और सूचना जल्द जारी करने की मांग उठाई गई। कार्यकत्रियों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए सम्मानजनक निश्चित मानदेय और स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। प्रदर्शन में कन्यावती, सीमा देवी, मिथिलेश शर्मा, ईश्वरवती, कौसर परवीन और राजकुमारी समेत तमाम आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- निश्चित मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.