गोड्डा, अगस्त 22 -- मेहरमा, एक संवाददाता। झारखंड राज्य आजीविका ऑल केन्डर संघ की मेहरमा प्रखंड इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार को मानदेय बढ़ोतरी की मांग को ले ज्ञापन सौंपा।

महिलाओं की समस्याएं इस दौरान संघ की महिलाओं ने मानदेय बढ़ोतरी नहीं होने से उत्पन्न हो रही समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया। बताया कि झारखंड राज्य आजीविका ऑल केन्डर वर्ष 2019-20 से ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संयुक्त रूप से महिलाओं को प्रशिक्षण देकर ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने,कुटीर उद्योग, सामुदायिक जनहित,सोशल डेवलपमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बैंकिंग, बीमा, कौशल विकास योजना, एमआईएस-लोकॉस इंट्री, रजिस्टर अपडेट सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़ने और उन्हें ...