मानदेय बढ़ा तो खिल उठे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चेहरे
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मानदेय बढ़ाने का एलान कर हजारों कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार रुपये और सहायिकाओं को छह हजार रुपये मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री के एलान का कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में सीधा प्रसारण किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संयोजन डीपीओ आईसीडीएस भारत प्रसाद और डीपीओ लवकुश भार्गव ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह संकल्पित है। पिछले नौ वर्षों में आंगनवाड़ी व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.