मानदेय बढ़ाने समेत दस मांगों को लेकर आशाओं का प्रदर्शन
बहराइच, अक्टूबर 2 -- जरवलरोड, संवाददाता। आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा संगिनियों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक को सौंपा। मांग किया कि आशा कार्यकर्ताओं का न्यूनतम मानदेय 21 हजार रुपये और आशा संगिनियों का 26 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 30 दिन का भुगतान, लंबित मानदेय व प्रोत्साहन राशि का तत्काल भुगतान तथा 5जी स्मार्टफोन और अनलिमिटेड मोबाइल डाटा उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्षेत्र को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, यात्रा भत्ता देने और प्रसूति व आकस्मिक अवकाश के लिए स्पष्ट नियम लागू किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.