गौरीगंज, अप्रैल 9 -- गौरीगंज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि पर जिले के शिक्षामित्रों ने खुशी जताते हुए सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। इसी क्रम में शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंचे और जिला अध्यक्ष से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षामित्र संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कनौजिया, जिला महामंत्री राजमणि शर्मा, विवेक कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे शिक्षामित्रों को बड़ी राहत मिली है।पदाधिकारियों ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी से उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और वे शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के प...