बस्ती, सितम्बर 2 -- बभनान। हिन्दुस्तान संवाद। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को लेकर गौर ब्लाक के पंचायत सहायकों ने एडीओ पंचायत गौर को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लिए जाने की मांग की है। ब्लाक नेतृत्व ने बताया कि पंचायत सहायकों की पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने, पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह अथवा न्यूनतम कुशल मजदूरी के बराबर किए जाने की मांग प्रमुख है। यह भी पढ़ें- Orai News: मानदेय बढ़ोतरी को लेकर पंचायत सहायकों ने डीपीआरओ को भेजा ज्ञापन इसके अलावा पंचायत सहायकों की संविदा व्यवस्थ...