सीवान, अगस्त 26 -- महाराजगंज/बड़हरिया/दरौंदा, हिटी। चार सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ के आह्वान पर जिले के महाराजगंज , बड़हरिया और दरौंदा प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सेविकाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की आवाज उठाई। बड़हरिया में धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने की। प्रदर्शन के बाद संघ की ओर से सीडीपीओ राखी मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दिया धरनाअनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी यह भी पढ़ें- Siwan News आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सीडीपीओ को सौंपा मांग पत्र यह भी पढ़ें- किशनगंज: पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविक...