मानदेय बढ़ाने की मांग लेकर आयुर्वेद कॉलेजों में हड़ताल
हरिद्वार, सितम्बर 22 -- मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर के बीएएमएस प्रशिक्षु चिकित्सकों की हड़ताल मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रही। छात्रों ने गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं, ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी आंदोलन में शामिल हो गए। उन्होंने मुख्य गेट पर विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र वर्तमान में मिल रहे 15 हजार रुपये मासिक मानदेय को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि एमबीबीएस छात्रों की तर्ज पर उन्हें भी स्टाइपेंड दिया जाए। ऋषिकुल के छात्र निखिल पंवार ने कहा कि मानदेय का भुगतान हर महीने के बजाय छह महीने में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.