मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन
हरदोई, जून 4 -- बिलग्राम। पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन कर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय वृद्धि, सेवा नियमावली के निर्माण तथा विभागीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय न होने पर आंदोलन किया जाएगा। पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालयों के संचालन, डिजिटल सेवाओं के क्रियान्वयन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें न तो स्पष्ट सेवा नियमावली मिली है और न ही कार्य के अनुरूप सुविधाएं एवं सम्मानजनक मानदेय उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों ने की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने 11 सूत्रीय मांगें रखीं। इनमें कंप्यूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.